देहरादून, मार्च 31 -- हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र तहत बीएचईएल इलाके में पुलिस और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर बुलडोजर चलाया। इस दौरान सेक्टर-1 में लंबे समय से अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। टीम ने पहले अतिक्रमणकारियों को हटने के लिए चेतावनी दी, इसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...