हरिद्वार, दिसम्बर 7 -- भेल की पावरलिफ्टिंग टीम ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाते हुए ऑल इंडिया स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। चार से छह दिसंबर तक तमिलनाडु के त्रिचनापल्ली में आयोजित अंतर इकाई ऑल इंडिया भेल पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में हरिद्वार की छह सदस्यीय टीम ने पांच पदक झटके। सुमित वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक कब्जाया और अपने दमदार खेल से ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया। उनके साथ अनिल नेगी, वीर बहादुर यादव और मनोज गौसाईं ने रजत पदक जीते। मनदीप ने कांस्य पदक हासिल कर हरिद्वार टीम के खाते में एक और उपलब्धि जोड़ी। भेल प्रबंधन, यूनियन पदाधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.