छपरा, जून 24 -- सोनहो टोल प्लाजा के समीप कार से 240 लीटर बीयर बरामद कोरेया मकसूदपुर से 70 लीटर देसी शराब के साथ चार गिरफ्तार भेल्दी, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सोनहो टोल टैक्स के समीप मंगलवार को एक कार से पुलिस ने 240 लीटर बीयर के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।

कोरेया मकसूदपुर में गिरफ्तारी उधर पुलिस ने कोरेया मकसूदपुर गांव में छापेमारी कर 70 लीटर देसी शराब के साथ चार धंधेबाजों को भी धर-दबोचा। पकड़े गए धंधेबाजों में सोनपुर थाने के सेमरा गांव के धीरज कुमार रिविलगंज थाने के इनई गांव के मनीष कुमार, भेल्दी थाने के कोरेया मकसूदपुर गांव के धर्मनाथ महतो के पुत्र सुरेश महतो, संजय महतो, मुकेश महतो व लक्ष्मण भगत के पुत्र अवधेश कुमार शामिल हैं।

पुलिस कार्रवाई भेल्दी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिल...