छपरा, अप्रैल 12 -- भेल्दी, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के कोरेया में शनिवार की रात सड़क पर बाइक लगाने के विवाद में बाइक सवार ने युवक को चाकू गोदकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी युवक लालबाबू कुमार भगत ग्रामीण (30) दिलीप भगत का पुत्र बताया जाता है। घायल को परिजन इलाज के लिए गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। छपरा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर चाकू मारने के बाद तीनों युवक भागने लगे जिनमें से दो को लोगों ने खड़ेदकर पकड़ लिया व भेल्दी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बाइक के साथ दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.