भेलूपुर दफ्तर पर एलआईसी कर्मचारियों का प्रदर्शन
वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। भेलूपुर स्थित एलआईसी मंडल कार्यालय पर उन्होंने गेट मीटिंग की। दिल्ली में मजदूरों पर लाठीचार्ज और ट्रेड यूनियन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की गई। वाराणसी डिविजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण चटर्जी और महामंत्री सुमंत कुमार ने कहा कि ट्रेड यूनियन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाना गलत है। प्रदर्शन में बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र और जौनपुर के भी कर्मचारी शामिल रहे। जितेंद्र कुमार, शैलेंद्र मेहरोत्रा, अशोक कुमार, संतोष कुमार, अभिरूप, आरती श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता, रीता देवी, भानु श्रीवास्तव, वीरेश मजुमदार, सागर चटर्जी, राकेश गुजराती मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एलआईसी कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.