भेलाही में बनेगा नया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
सहरसा, जून 6 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि।जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत भेलाही गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र - सह - हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने इस परियोजना के लिए 55 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पाण्डेय द्वारा बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पटना को पत्र जारी किया गया है।आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ: डीपीएम विनय रंजन ने बताया कि मॉडल प्राक्कलन के आधार पर एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण, साज - सज्जा तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए कुल 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य बीएम लएसआईसीएल के माध्यम से कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.