धनबाद, अप्रैल 13 -- भेलाटांड़ में बीबीएमकेयू के पीछे तीन एकड़ सरकारी जमीन के अतिक्रमण पर डीसी आदित्य रंजन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर डीसी ने गोविंदपुर के सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे को फटकार लगाई। हिन्दुस्तान ने अपने शुक्रवार के अंक में भेलाटांड़ की सरकारी जमीन के अतिक्रमण की खबर प्रकाशित की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने एसएसपी प्रभात कुमार के साथ रविवार को भेलाटांड़ में जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि सरकारी जमीन का वहां अतिक्रमण किया गया है। डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा एसएसपी प्रभात कुमार ने आज जिले के विभिन्न अंचलों के अंतर्गत आने वाली सरकारी जमीनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी भूमियों पर हो रहे अवैध कब्जों पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को त...