धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद। भेलाटांड बस्ती में शुक्रवार को 10 घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह सात से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं रही। लगातार इतनी देर तक बिजली नहीं होने से लोगों को पानी संकट का सामना भी करना पड़ा। बता दें कि गुरुवार को आठ घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा था। बिजली विभाग बस्ती के अंडरग्राउंड केबल की खराबी को दूर नहीं कर पा रहा है, जिससे समस्या रह-रह कर उत्पन्न हो रही है। सहायक अभियंता रजनीश कुमार का कहना है कि क्षेत्र की लाइन में खराबी खोजने में काफी समय लगा। खराबी दूर करने के बाद क्षेत्र में फ्यूज उड़ गया। इस कारण एक फेज बिजली चली गई। इससे लोगों को अधिक देर तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.