बाराबंकी, मार्च 1 -- बाराबंकी। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा के प्रस्ताव पर शासन ने भेलसर टिकैतनगर-कोटवा धाम राजमार्ग के चौड़ीकरण को हरी झंडी दे दी है। करीब 27 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए 91 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य की संस्तुति प्रदान की गई है। विदित हो कि यह राजमार्ग अब तक महज सात मीटर चौड़ा था। कम चौड़ाई के कारण आमजन को वाहन पास करने में भारी परेशानी होती थी, वहीं एक साथ दो वाहनों के गुजरने पर जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। मार्ग की खराब स्थिति के चलते आए दिन हादसे भी सामने आते थे। स्थानीय लोगों की कठिनाइयों को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने शासन को सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी गई। यह राजमार्ग पूर्वांचल को गोंडा और बहराइच से जोड़ने वाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.