सहरसा, मार्च 23 -- सलखुआ, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के भेलवा गांव वार्ड सात में विवाहिता रौशनी कुमारी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर स्वयं घटनास्थल पहुंचे और थानाध्यक्ष संजना कुमारी सहित पुलिस टीम के साथ पूरे मामले का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने घर के अंदर की स्थिति, घटना के समय की परिस्थितियों तथा अपराधियों के संभावित प्रवेश और निकास मार्गों का गहन अध्ययन किया।इधर, पूछताछ के दौरान मृतका के परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने पुलिस से सवाल किया कि घटना के तीसरे दिन तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी। परिजन रोते-बिलखते न्याय की गुहार लगाते नजर आए, जिन्हें ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया। बताते चलें कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे बदमाशों ने छैला बिहारी सिंह की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.