पलामू, मार्च 13 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पथ निर्माण विभाग से बी मोड़-ऊंटारी मुख्य सड़क पर गोदरमा मोहल्ला के पास भेलवा नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य को नागरिकों ने रोक दिया है। ग्रामीणों की शिकायत है कि पुल की ऊंचाई एस्टीमेट की तुलना में करीब डेढ़ मीटर बढ़ा दी गई है, जिससे आसपास के दर्जनों घरों का निकास पूरी तरह बंद होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। शिकायतकर्ताओं ने उपायुक्त के के नाम आवेदन देकर मामले की जांच कराने और दोषी अधिकारियों व संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता कमलेश विश्वकर्मा ने बताया कि पुल से ऊपर की ओर 172 मीटर और नीचे ऊंटारी की तरफ 168 मीटर पहुंच पथ बनने के बावजूद पुल का लेवल मेल नहीं खा रहा है। राजमणि विश्वकर्मा, ललन विश्वकर्मा और राजकुमार विश्वकर्मा की शिकायत है कि गलती छिपाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.