बोकारो, जुलाई 2 -- गोमिया प्रखंड के भेलवाटांड़ में आयोजित हरि कीर्तन कार्यक्रम में गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुईं। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा भगवान से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। हरि कीर्तन स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे और भक्ति संगीत व कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। इस अवसर पर बबीता देवी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भी उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस...