भेलखा गांव के पूर्व प्रधान समेत 20 पर मुकदमा
कौशाम्बी, जून 29 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव में दंपती समेत चार लोगों की पिटाई की गई। सभी को घर में घुसकर पीटा गया। मामले की शिकायत पर पूर्व प्रधान समेत 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। पूर्व प्रधान पर आवास आवंटन में वसूली करने का भी आरोप है। भेलखा निवासी अनीता देवी ने बताया कि उसका पति लवकुश ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है। 27 जून की सुबह वह घर लौटकर आया था। इसी रात गांव की लालमनि देवी, सविता देवी, बुधई, बुधनी, सूरजकली, पिंकी देवी, रतिराम, दरोगा, छोटू व 10 अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई की। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति, देवर ओमप्रकाश एवं बेटे को भी पीटा। बताया कि पूर्व प्रधान महेश पुत्र छोटेलाल दबंग किस्म का है। आवास आवंटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.