बक्सर, फरवरी 17 -- फोटो- डुमरांव, निज संवाददाता। स्थानीय टीचर्स ट्रेनिंग के पास स्थित महाकाल मंदिर परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भजन-कीर्तन होने से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। फिर सम्मेलन में शामिल हर जाति समुदाय के लोग शामिल रहे। सभी लोगों को एक मंच पर आने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालू ओझा और संचालन अमित कुमार ने किया। लोगों को बताया गया की आरएसएस शताब्दी वर्ष चल रहा है, उसी के उपलक्ष्य में पूरे भारत में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। लोगों से अपील किया गया कि हमारी जाति केवल हिन्दू है और वही बनकर हमें देश की सेवा करना है। हमें जाति में नहीं बंट हिन्दू धर्म का पालन करते हुए एक होना और रहना है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू एकता को मजबूती प्रदान करते हुए आगे बढ़ना है। इस अवस...