रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, संवाददाता। धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सभागार में स्व अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह के प्रथम प्रांत स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन मंत्री अम्बरीश ने कहा कि सक्षम, सशक्त, संगठित और भेदमुक्त हिंदू समाज का निर्माण अब राष्ट्रीय आवश्यकता है। समाज में व्याप्त जातिगत और सामाजिक विभेद समाप्त कर सभी वर्गों को एक साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना जीवन राष्ट्र और हिंदू समाज की सेवा में समर्पित किया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अलावा उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध जनजागरण, गोरक्षा, गंगा संरक्षण, वेद पाठशालाओं, एकल विद्यालयों और सामाजिक समरसता के लिए कई कार्य किए। युवा एवं महिला शक्ति को संगठित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में उपस...