बुलंदशहर, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संगठन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित कर पुरस्कृत किया। रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका सभागार में प्रज्ञा गौड के संयोजन में क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही महिलाओं को सम्मानित कर अन्य महिलाओं को प्रेरित करने के लिए आयोजन किया। प्रज्ञा गौड ने कहा कि महिलाएं सिर्फ परिवार संचालन का ही कार्य नहीं कर सकती हैं, अपितु दुनिया के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सहभागिता बखूबी निभा सकती हैं। सरहद की जिम्मेदारी हो या अंतरिक्ष में जाना हो, महिलाएं किसी कार्य में पीछे नहीं है। डा. राधा उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं क...