हरिद्वार, मई 4 -- रावली महदूद गांव में अतिक्रमण हटाने में भेदभाव के आरोपों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दोबारा कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने सोमवार को मौके पर निरीक्षण कर पहले छूटे अतिक्रमण को चिह्नित किया और जेसीबी से अवैध निर्माण हटाकर साफ संदेश दिया कि नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे। 27 अप्रैल को चले अभियान के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष नहीं रही। इस पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया और शेष अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सोमवार को हुई कार्रवाई में उन सभी स्थानों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाया गया, जहां पहले निर्माण शेष रह गया था। नायब तहसीलदार प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोबारा सर्वे कराया गया ...