गंगापार, अप्रैल 12 -- हमारे लिए देश सर्वोपरि होना चाहिए। भेदभाव, जाति-धर्म का विवाद खत्म कर एकता संदेश पूरे देश में पहुंचना चाहिए। यह बातें मऊआइमा के चकश्याम में हुई देश हितकारी मानव संघ के संयोजक डॉ. गुलाब सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा अंग्रेजों ने बांटो और राज करो की नीति अपना कर सैकड़ों वर्ष भारत पर शासन किया और आखिरकार धर्म के आधार पर देश का बंटवारा भी करा दिया। अब दोबारा हमारे देश में किसी तरह का बंटवारा नहीं होना चाहिए। बैठक में शारदा प्रसाद कश्यप, जगदंबा प्रसाद, शिवमूरत, रंग बहादुर पटेल, राकेश कुमार पटेल, रामप्रसाद, रामपाल, राणा प्रताप सिंह, रीतेश मौर्य भोला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...