भेदपुर में इस्लामनगर के हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बदायूं, मई 27 -- गांव भेदपुर में 42 वर्षीय एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में चचेरे भाई की बेटी की ससुराल में मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार भी बिना परिजनों को बताए कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए चचेरे भाई की समधिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव भगतपुर निवासी ब्रह्मचारी अपने चचेरे भाई की बेटी की ससुराल गांव भेदपुर में करीब छह माह से रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, ब्रह्मचारी ने कुछ समय पहले अपना पैतृक मकान और जमीन-जायदाद बेच दी थी। आरोप है कि संपत्ति से मिला पैसा उसने अपने चचेरे भाई की समधिन को दे दिया था और बाद में उसी के साथ भेदपुर गांव में रहने लगा था।परिजनों का आरोप है कि ब्रह्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। घटना के बाद उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई और सुबह-सवेरे ही जल्दबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.