बांका, दिसम्बर 18 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बुधवार देर रात्रि प्रखंड के भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग स्थित भेड़ामोड चौक पर मौजूद अंबेडकर की प्रतिमा बीती देर रात एक अज्ञात वाहन की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना की पूरी जानकारी कैद हो गई। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने से लोगों में गहरा असंतोष देखा जा रहा है। घटना को लेकर थाना अध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि चौक पर अवस्थित अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात वाहन के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिसकी जानकारी प्राप्त होने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया। जिससे दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाशी की शुरुआत की जा रही है। शीघ्र ही दोषी लोग पकड़े जाएंगे और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त किया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.