भेड़ पालन पर लाभार्थियों को मिलेगा 90 प्रतिशत अनुदान
गाजीपुर, जून 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि भेड़ पालन के क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन एवं पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से योजनाएं संचालित की जा रही है। इसमें भेड़ पालन की योजना के तहत (राज्यांश 90 प्रतिशत लाभार्थी अंश 10 प्रतिशत) अनुदान मिलेगा। इसमें एक प्रति इकाई 20 मादा एवं एक नर मेढ़ा उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका प्रति इकाई मूल्य 170000 होगा। 90 प्रतिशत यानी एक लाख 53 हजार राज्यांश मिलेगा। जबकि 10 प्रतिशत 17 हजार रूपया लाभार्थी अंश होगा। योजना के तहत जालौनी, मुजफ्फरनगरी, नाली, बीकानेरी, मांगरा, राम्बुले-मैरिनो क्रास, मैरीनो नाली क्रास, राम्बुले नाली क्रास की भेड़े पाली जायेगी। यह भी पढ़ें- हनी बॉक्स योजना में आवेदन अब 20 जून तक कर सकते ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.