मोतिहारी, जून 16 -- आदापुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की भेड़िहारी पंचायत के वार्ड संख्या 12 में रविवार की देर शाम अचानक लगी आग में दो घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में पशुधन, अनाज तथा घरेलू सामान सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की शुरुआत सत्यनारायण साह के घर से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से पांच से छह बकरियां एवं उनके बच्चे जलकर मर गए।

घटनास्थल पर स्थिति वहीं, एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसका बच्चा पूरी तरह जलकर मर गया। ग्रामीणों ने बताया कि घर में रखा अनाज, घरेलू उपयोग का सामान तथा अनाज भंडारण के लिए बनाई गई बेड्ढी भी जलकर नष्ट हो गई। बेढ़ी में रखा अनाज भी पूरी तरह राख हो गया। अग्निकांड म...