नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद मंगलवार को प्रदेश के बहराइच जिले के डीएफओ ऐक्शन हुआ है। बहराइच डीएफओ राम सिंह यादव को हटा दिया गया है। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनकी जगह एटा के डीएफओ सुन्दरेशा को बहराइच का नया डीएफओ बनाया गया है। खबर है कि वन विभाग की टीम ने अब तक आठ आदमखोर भेड़ियों को भी मार गिराया है। बहराइच में बीते कुछ समय से भेड़ियों का आतंक काफी बढ़ गया है। उनके हमलों से इंसानी मौतों का सिलसिला थम नहीं पा रहा। वहां अब तक एक दर्जन मौतें होने की खबर है। भेड़िए कहीं सोते बच्चों को, तो कहीं मां की गोद से उन्हें खींचकर ले गए। लगातार होती मौतें से वन विभाग के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री तक भी इसको लेकर शिकायत पहुंची है। उन्होंने इस पर खासी नाराजगी जताई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.