आरा, मई 2 -- -दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होगी रफ्तार की जंग, बाहुबली समेत दो सौ से अधिक घोड़े आयेंगे बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के भेड़िया गांव में आगामी 17 मई को ग्रामीण खेल और परंपरा का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। यहां दिन के तीन बजे से बहुप्रतीक्षित शाहाबाद घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आगाज होगा। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति ने दावा किया है कि इस बार प्रतियोगिता पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक भव्य व आकर्षक होगी। खजुरिया पंचायत के पूर्व मुखिया एवं आयोजनकर्ता संतोष कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में भी ग्रामीणों के सहयोग से घुड़दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराया गया था। आयोजनकर्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.