बहराइच, जनवरी 6 -- बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के घुरेहरीपुर में मंगलवार को तीन भेड़िया गांव में घुस गये। जिसमें गांव निवासी राजू का बकरा घर में बंधा था। जिसको भेड़िया घर से उठा ले गया और निवाला बना दिया। राजू व ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर भेडिया को खदेड़ा तो जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीण विपिन मिश्र, सुरेश,राममूरत, अब्दुल खालिद,जुबेर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे तीन भेड़िया गांव में घुस आए। गांव निवासी राजू के घर में बकरा बंधा था। जिसको भेड़िया ने घर में घुसकर उठा ले गया। तीन भेड़िया एक साथ दिखने से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.