बहराइच, फरवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। शुक्रवार को कैसरगंज रेंज के भेड़िया प्रभावित गांव मंझारा तौकली के लोनियनपुरवा में भेड़िए के हमले में घायल बच्चे की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आंख के पास चेहरे पर गहरे घाव होने से स्थित गम्भीर है। दरअसल शक्रवार की रात मां के सामने बैठे भोजन कर रहे मासूम पर आक्रामक भेड़िया ने झपट्टा मारा। तत्काल मां ने लकड़ी का टुकड़ा फेंककर शोर मचाया। बालक चेहरे पर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मंझारा तौकली प्रधान अपनी टीम के साथ पहुंचे। घायल बालक को फखरपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर बनी हुई देख प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। गांव निवासी अनिल कुमार चौहान शुक्रवार को मेहनत मजदूरी करने गया था। शुक्रवार रात लगभग 7:30 बजे उसकी पत्नी ज्ञानवती अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.