बागेश्वर, अप्रैल 24 -- गरुड़। विकासखंड के भेंटा गांव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विनोद लोहुमी के पुत्र गौरव लोहुमी ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गौरव लोहुमी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी से प्राप्त की। वर्ष 2020 में उनका चयन एनडीए में हुआ, जिसके बाद उन्होंने 2023 में एनडीए, पुणे से पास आउट किया। इसके उपरांत 2024 में एयर फोर्स एकेडमी, हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर फ्लाइंग ब्रांच में बतौर पायलट भारतीय वायुसेना में कमीशन हासिल किया। यह भी पढ़ें- छात्र अभिषेक मित्तल ने जेईई मेन्स 2026 में हासिल की 94.39 परसेंटाइल एयरफोर्स में अधिकारी बनने के बाद जब गौरव पहली बार अपने घर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.