बागेश्वर, मई 2 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत भेटा कराड़िया गांव में हुई चोरी की घटना की जांच तेज कर दी गई है। शनिवार को एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची और गहन पड़ताल की। टीम ने संदिग्ध गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कई मोबाइल फोन का डंप डेटा एकत्र किया। साथ ही सानिउडियार स्थित एसबीआई और ग्रामीण बैंक की शाखाओं में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। गौरतलब है कि मंगलवार को गांव निवासी जीवन कर्नाटक के घर में चोरों ने सेंधमारी कर करीब पांच तोला सोना और 70 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। बुधवार को पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। शनिवार को थानाध्यक्ष, जांच अधिकारी और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से पूछताछ की। घटना वाले दिन संदिग्ध मोबाइल गतिविधियों को खंगालने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.