औरंगाबाद, मार्च 19 -- रफीगंज प्रखंड के भेटनिया एवं सिहुली पैक्स चुनाव की मतगणना गुरुवार को प्रखंड सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार अश्विनी की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। भेटनिया पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें मनमीत कुमार उर्फ मंटू यादव को 497 मत तथा धर्मेंद्र कुमार को 422 मत मिले और मनमीत कुमार 75 मतों से विजयी घोषित हुए। सिहुली पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार थे, जिसमें पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार यादव को 632 मत तथा नवरत्न शर्मा को 399 मत मिले और सुनील कुमार यादव 233 मतों से विजयी रहे। भेटनिया पैक्स के सामान्य वर्ग सदस्य पद पर उपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र यादव, मिथिलेश कुमार सिंह, शोभा देवी और सुमित्रा देवी, पिछड़ा वर्ग से अर्जुन यादव व निर्मला देवी, अत्यंत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.