बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- फोटो: भेंडा कलश : रहुई के भेंडा गांव में शुक्रवार को कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु व अन्य। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के भेंडा गांव स्थित मनोकामना शिव मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई। इसमें महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया। परिक्रमा के बाद 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति होगी और भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाएगी। रविवार को धूमधाम से शिव बारात निकाली जाएगी और रात्रि में शिव विवाह संपन्न होगा। महोत्सव का समापन सोमवार को महाभंडारा और माता जागरण के साथ होगा। मौके पर कुणाल, गुंजन, संदीप, प्रवेश, बबलू आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...