भृगु बाबा के नाम से मेडिकल कॉलेज, कॉरिडोर भी बनेगा
बलिया, अगस्त 30 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बांसडीह के गलाफरपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने के बाद जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया के विकास कार्यों का जिक्र किया। कहा कि जिले में भृगु बाबा के नाम से मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके लिए हमने धन स्वीकृत कर दिया है। इसके शिलान्यास के लिए ही हमारे बलिया आने की योजना थी लेकिन बाढ़ के चलते अचानक बीच में ही आना पड़ा। कहा कि मेडिकल कालेज के साथ ही भृगु मंदिर कॉरिडोर का निर्माण भी कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सपा ने जेपी के नाम को बनाया लूट-खसोट का जरिया : योगीबाढ़ प्रभावित जनसंख्या मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 26 जनपद बाढ़ की चपेट में हैं। 251 गांवों की करीब 1.71 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। एक हजार से अधिक लोगों को बाढ़ शरणालयों में रखा गया है। राहत एवं बचाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.