बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की पहचान ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में ठोस पहल तेज हो गई है। मंगलवार को मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन और अन्य खास लोगों ने आर्किटेक्ट प्लानर के साथ डिजिटल जियो पोजिशनिंग सिस्टम (डीजीपीएस) से सर्वे किया। इस दौरान भृगु मंदिर समिति के सदस्य और पुजारी भी मौजूद थे। बुधवार को मंदिर समिति और पुजारियों के साथ बैठक में कॉरिडोर के स्वरूप को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सीआरओ के अनुसार सर्वे में कुछ अहम निर्णय लिए गए। इसके तहत भृगु कारीडोर में ददरी मेला स्थल, पवित्र गंगा नदी और भृगु मंदिर को जोड़ने की बात हुई। ताकि कॉरिडोर का पौराणिक महत्व स्थापित हो सके। इसके अलावा भृगु मंदिर समिति और पुजारियों ने मंदिर के मुख्य गर्भगृह को छोड़कर सभी मंदिर की संरचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.