मोतिहारी, जून 1 -- तुरकौलिया,निसं। पिपरिया में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में रघुनाथपुर के निपु साह, पहाड़पुर थाना के गंगा पिपरा के मुरली मनोहर वर्मा आदि है। पीड़ित मुरली मनोहर वर्मा ने आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि पिपरिया में स्थित अपने छोटे भाई कृष्णमुरारी वर्मा के जमीन पर बाउंड्री करा रहे थे। उसके साथ छोटे भाई का मुंशी निपु कुमार साथ में था। इसी बीच पारस राय, अमित कुमार, अवधेश कुमार समेत 10-15 व्यक्ति हरवे हथियार के साथ पहुंचे। बोले कि काम करवाना है तो पहले रंगदारी देना होगा। वहीं पारस राय बोला कि तुमलोग रंगदारी के रूप में 10 लाख रुपया दो नहीं तो तुमलोग का हत्या सब मिलकर यही कर देंगे। हमलोग बोले कि आप सही बात नही बोल रहे है। उसी समय अमित कुमार ने निपु कुमार को जान मारने के निय...