भू -विवाद मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार आयोजित, 10 आवेदन पहुंचे
बांका, मई 30 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा के संयुक्त निर्देश पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आपसी विवादों को सुलझाने के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी रविकांत कुमार ने की। जनता दरबार में चान्दन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती, सुईया थाना अध्यक्ष कन्हैया झा तथा आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सहित संबंधित कर्मी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे। इस दौरान कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें चान्दन थाना क्षेत्र से 5, सुईया थाना क्षेत्र से 3 तथा आनंदपुर थाना क्षेत्र से 2 आवेदन शामिल थे। यह भी पढ़ें- भू-विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.