गोपालगंज, अप्रैल 11 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। लोगों की जीवन भर की कमाई से खरीदी गई जमीन और पुश्तैनी संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ऐसे सक्रिय भू-माफिया गिरोहों की सूची तैयार की है। अब तक करीब पांच गिरोहों से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसपी विनय तिवारी ने सभी थानाध्यक्षों को जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और कब्जे के मामलों में सख्ती बरतने का आदेश दिया है। शिकायत मिलने पर जांच कर फर्जी कागजात के सहारे जमीन बेचने या हड़पने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस की सख्ती के बाद अब कई पीड़ित जमीन से जुड़े मामलों की शिकायत लेकर थानों में पहुंच रहे हैं। केस-1 : फर्जी कागजात बनाकर बेच दी जमीन नगर थाना क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.