सासाराम, अप्रैल 7 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय के डीआरडीए सभा भवन में डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में भू-समाधान पोर्टल के तहत भूमि विवाद की समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें पाया गया कि पिछले बैठक की तुलना में इस बैठक में भी अपेक्षित प्रगति नहीं है। नौ मार्च से छह अप्रैल तक भू-समाधान पोर्टल पर अत्यधिक थानाध्यक्षों द्वारा एक भी आवेदन की इंट्री नहीं की गयी है। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने संबंधित सीओ व थानाध्यक्षों को भू- समाधान पोर्टल पर सभी लंबित मामलों को अपलोड करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...