सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में खेतों के मेड़ों का बेहतर उपयोग करने और किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मेड़ों पर अरहर की खेती कराई जाएगी। कृषि विभाग ने जिले में 2460 इकाइयों में अरहर की बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया है। चयनित प्रत्येक इकाई पर किसानों को एक हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रखंडों में किसानों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कृषि योजना का उद्देश्य भू संरक्षण के साथ बढ़ेगी आमदनी : योजना का मुख्य उद्देश्य खेतों के मेड़ों का उपयोग कर किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत उपलब्ध कराना है। मेड़ों पर अरहर की खेती से भूमि कटाव पर नियंत्रण मिलेगा। जबकिजड़ों से मिट्टी की उर्वरता में भी सुधार होगा। इससे खेतों की उत्पादक क्षमता बढ़ने के साथ पर्या...