पीलीभीत, मार्च 3 -- दियोरिया कला,संवाददाता। भू विवाद मेंहुई हत्या के मामले में दियोरिया पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। फरार चार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। रविवार शाम किशनपुर निवासी हरिओम पुत्र बनवारी लाल की भू विवाद को लेकर धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। जिसमें बीच-बचाव करने आए पांच लोग घायल हुए थे। मृतक के पिता बनवारी लाल की तहरीर पर पुलिस ने रवि,सुनील, गंगाराम,बब्लू,पवन, ज्वाला प्रसाद,अशोक,मधु, काजल, मुल्लो देवी,अनारा देवी, के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को कड़ी सुरक्षा में हुए अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए गजना सिंधारपुर नहर पुलिया के पास से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गौतम सिंह के नेतृत्व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित शर्मा, उपनिरीक्षक संजय कुमार,ह...