मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में शनिवार की देर शाम भू-विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तलवार और फरसा से हमले में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के घर में आग लगा दी। जमकर लूटपाट की। आगजनी में लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। आरोपितों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को गोरौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपित उपेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर पीड़ित सुनील शर्मा ने 13 नामजद और 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ थाना में केस...