कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर, संवाददाता। चमनगंज में भू-विवाद में एक विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बिल्डर हाजी वसी व उसके समधी समेत चार के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चमनगंज में रहने वाली एक विद्यालय की प्रधानाचार्या की तहरीर के मुताबिक स्कूल के पास उनकी जमीन है। उस जमीन में बिल्डर हाजी वसी, उनके समधी आसिफुर रहमान खान, उजैफा खान व सावेज कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। साथ ही बैड टच किया। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित असिफुर रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.