जौनपुर, फरवरी 20 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के चकईपुर गांव में बुधवार की शाम जमीन के बंटवारे को लेकर पट्टीदारों ने एक युवती समेत उसके परिजनों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चकईपुर गांव निवासी सुनीता पटेल पुत्री महेंद्र पटेल का अपने पट्टीदारों से भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि बुधवार शाम करीब चार बजे ओमप्रकाश पटेल, गीता देवी, नेहा तथा रिश्तेदार जितेंद्र पटेल (निवासी मेघपुर, थाना जलालपुर) गोलबंद होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए सुनीता को लाठी-डंडों से मारने लगे। मारपीट में सुनीता को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर बचाव करने पहुंचीं उसकी बहन सरिता और मां दुर्गावती को भी पीट दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.