मुंगेर, अप्रैल 24 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के भलार गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित विजय यादव ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनके पड़ासियों ने हथियार से लैस होकर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। विरोध करने पर पिस्तौल के बट से उनके सिर पर प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। जबकि अन्य ने उनका मोबाइल व गले की चेन छीन ली। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने उनके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में फायरिंग और मारपीट घटना के दौरान सभी लोग हथियार से लैस थे। इस संबंध मे थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।...