भू-विवाद में मारपीट
जौनपुर, मई 6 -- खुटहन। धमौर खास गांव में भू-विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित जावेद शाह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को पड़ोस के करीब चार लोगों ने उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.