जौनपुर, फरवरी 20 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चंदवक थाना स्थित बरौटी ग्राम सभा में गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे भू- विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। आरोप है कि एक पक्ष के पांच लोगों ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बरौटी निवासी अभय सिंह ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि वह 50 वर्ष से अधिक पुरानी आबादी की भूमि पर, जहां पहले से उनकी नींव पड़ी है, काम कराने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही विपक्षी राजेश सिंह, धनंजय सिंह, सत्यम सिंह, किशन सिंह तथा एक बाहरी व्यक्ति शिव जगत सिंह उर्फ सोनू लाठी-डंडा लेकर वहां आ गए और विवाद करने लगे। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता सुरेंद्र सिंह को भी आरोपितों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.