पूर्णिया, अगस्त 2 -- बैसा, एक संवाददाता। रौटा थाना क्षेत्र के पांकी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि पांकी गांव निवासी अब्दुल वाहिद के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से कई लोग लाठी, डंडा और धारदार हथियार से लैस होकर पहुंचे तथा उनके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में उनके पिता और बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैसा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार क...