जौनपुर, मार्च 21 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव में भू विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर गुरुवार की रात में कुल 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ददरा गांव निवासी रविंद्र यादव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पिता शंभूनाथ ने 9.50 बिस्वा जमीन दिनेश चंद्र प्रजापति और हरिश्चंद्र प्रजापति निवासी भंडारिया टोला के नाम रजिस्ट्री की थी, जबकि शेष जमीन उनकी पत्नी को दान कर दी गई थी। आरोप है कि 18 मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे दिनेश चंद्र, हरिश्चंद्र प्रजापति के साथ ददरा निवासी राकेश चंद्र, राजबहादुर व नितिन कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे रकबे पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों ...