कन्नौज, जून 23 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनपुर निवासी रेखा देवी पत्नी शिवदास शाक्य ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है, जिस पर उन्होंने कोर्ट से स्टे ले रखा है। इसी रंजिश के चलते 20 जून की शाम कुलदीप पुत्र रघुवर दयाल, कल्पना देवी पत्नी कुलदीप तथा उत्कर्ष पुत्र राजेश उनके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। लोगों के आ जाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...