मुजफ्फरपुर, जून 19 -- साहेबगंज। राजेपुर ओपी क्षेत्र की परसौनी रईसी पंचायत के महमदपुर मकसूदन गांव में शुक्रवार को भू विवाद में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायल अंकुश कुमार (21) तथा रामझरी कुंवर (75) को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर राजेपुर ओपी में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें शशिभूषण सिंह, पवन कुमार, सुभाष सिंह, संजय तिवारी को आरोपित किया है। घायलों ने जमीन कब्जा करने के विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...