संभल, फरवरी 27 -- बबराला। थाना क्षेत्र के गांव शाहजहानाबाद में भू-विवाद को लेकर एक किसान पर रास्ते में हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसान खेत से वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। हमले में किसान को चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित किसान ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...