जौनपुर, अप्रैल 25 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवारा थाना क्षेत्र के जखिनिया गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भू-विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान गांव में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। मारपीट में दोनों पक्षों से कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 35 वर्षीय बबीता पत्नी राजपति, 45 वर्षीय पंकज पांडेय पुत्र हृदय नारायण पांडेय, 70 वर्षीय हृदय नारायण पांडेय पुत्र तीर्थराज, 60 वर्षीय किरन देवी पत्नी छोटे लाल पांडेय, 40 वर्षीय कृष्णा पांडेय पुत्र दयाशंकर पांडेय तथा 23 वर्षीय निखिल पांडेय पुत्र कृष्णा पांडेय शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पवारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति...